फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminals on agra police radar

पुलिस की रडार पर 700 अपराधी, एसएसपी अमित पाठक ने दिया यह आदेश

Thu, 31 Jan 2019 03:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
criminals on agra police radar
एसएसपी अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के 700 अपराधी पुलिस की रडार पर हैं। ये वे अपराधी हैं, जो पिछले दो साल में जेल भेज गए थे। एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस को निर्देश दिया है कि इन अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जाए। 

विज्ञापन


दरअसल, एसएसपी अमित पाठक ने बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि पिछले दो साल में जेल भेजे गए अपराधियों के बारे में पड़ताल की जाए। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि जेल भेज गए अपराध जमानत पर जेल से बाहर आए हैं या नहीं? अगर, जमानत पर बाहर आए हैं तो घर पर रह रहे हैं या फिर कहीं और? इसका सत्यापन किया जाए। ऐसे तकरीबन 700 अपराधी हैं, जो कि दो साल में जेल भेजे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इन अपराधियों के घर-घर जाकर अब दस्तक देगी। इससे पता चल सके कि वे फिर से तो अपराध में संलिप्त नहीं हो रहे। वहीं एसएसपी ने यह भी कहा है कि जांच में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed