{"_id":"67de3c415a9cd362f306dd93","slug":"criminal-who-robbed-a-lawyer-s-house-was-caught-after-8-months-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर में लूट: पत्नी और भाई को बनाया बंधक, दिनदहाड़े हुई थी वारदात; आठ माह बाद पकड़ा गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर में लूट: पत्नी और भाई को बनाया बंधक, दिनदहाड़े हुई थी वारदात; आठ माह बाद पकड़ा गया बदमाश
Sat, 22 Mar 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:57 AM IST
सार
वकील के घर में लूट करने वाले बदमाश को 8 माह बाद पकड़ा गया। एमएम गेट में इस बदमाश ने वकील की पत्नी और भाई को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट की थी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में पिछले साल 29 जुलाई को मदन मोहन गेट स्थित अधिवक्ता पीयूषकांत पाठक के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी जयती पाठक और भाई नितिन को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। घटना को उनके परिचित अर्जुन चाहर ने अंजाम दिया था। वह पुताई करने के बहाने घर में घुसा था। तभी से फरार था। पुलिस ने 25 हजार के इनामी अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें - UP: एआई से दूर होगा बांझपन, नहीं होंगे जन्मजात विकार...चिकित्सकों ने दी ये अहम जानकारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: एआई से दूर होगा बांझपन, नहीं होंगे जन्मजात विकार...चिकित्सकों ने दी ये अहम जानकारी
विज्ञापन
घर की पुताई के बहाने घुसा था
एसओ एमएम गेट ने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर को अर्जुन अपने तीन साथियों के साथ घर में पुताई करने के बहाने घुसा था। अधिवक्ता की पत्नी को तमंचे की बट से घायल करने के बाद उनके भाई को भी बंधक बनाया था। बदमाश हजारों का माल लूट ले गए थे। पुलिस ने फरार अर्जुन चाहर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
ये भी पढ़ें - UP News: आगरा से इन शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट

ये सामान भी हुआ बरामद
पुलिस टीम ने कागारौल के गहर्राकलां निवासी अर्जुन को नूरी दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, लूटा गया एक सिम कार्ड और एटीएम बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वह लूटपाट के इरादे से ही वकील के घर में घुसा था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: औरंगजेब ने जहां नजरबंद किए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां बनेगा भव्य स्मारक; महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण