फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra airport daily direct flights to Bangalore and Ahmedabad

UP News: आगरा से इन शहरों के लिए भर सकते हैं उड़ान, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट

Sat, 22 Mar 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 09:54 AM IST
सार

आगरा से हवाई यात्रा करने की राह अब और भी आसान होने जा रही है। यहां से बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट मिलेगी। 30 मार्च से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। 

 

विज्ञापन
Agra airport daily direct flights to Bangalore and Ahmedabad
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा से बंगलूरू और अहमदाबाद जाने वालों के लिए यह राहत की खबर है। इन दोनों शहरों के लिए 30 मार्च से आगरा से सीधी उड़ान अब हर दिन उपलब्ध रहेगी। बंगलूरू की उड़ान सप्ताह में केवल चार दिन थी, जिसे इंडिगो एयरलाइंस ने बढ़ाकर सभी दिन कर दिया है। हालांकि हर दिन अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ान का समय अलग-अलग रहेगा।
विज्ञापन




 

इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 30 मार्च से अहमदाबाद और बंगलूरू की उड़ानों को नियमित कर दिया गया है, हालांकि इनका समय अलग-अलग रहेगा। बंगलूरू की उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से 2:55 बजे रवाना होगी। मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलूरू की उड़ान दोपहर 12:25 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: एआई से दूर होगा बांझपन, नहीं होंगे जन्मजात विकार...चिकित्सकों ने दी ये अहम जानकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अहमदाबाद से आगरा के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 3:35 बजे आगरा आएगी, जबकि यहां से अहमदाबाद के लिए 3:55 बजे रवाना होगी। बुधवार को अहमदाबाद से उड़ान दोपहर 1:20 बजे आएगी और खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी।

ये भी पढ़ें -  UP: औरंगजेब ने जहां नजरबंद किए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां बनेगा भव्य स्मारक; महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण
 
विज्ञापन

मुंबई और हैदराबाद की उड़ान तीन दिन
आगरा से मुंबई के बीच 30 मार्च से तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को उड़ान होगी। मुंबई से यह दोपहर 1:20 बजे आगरा आएगी, जबकि 1:55 बजे रवाना होगी। हैदराबाद की उड़ान मंगलवार बृहस्पतिवार और शनिवार को दोपहर 3:35 बजे आएगी, जबकि शाम 3:55 बजे जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस बेकाबू कार ने राहगीर को रौंदा...वो गैंगस्टर के जीजा की निकली, इसलिए पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed