फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal catched in police encounter

मुठभेड़ में शातिर पशु चोर पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 04 Nov 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
criminal catched in police encounter
03एमएनपी-43-कुरावली में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए इनामी बदमाश सलमान को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
कुरावली। थाना पुलिस की बृहस्पतिवार की शाम नवीन मंडी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई, इस दौरान 25 हजार का इनामी पशु चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बदमाश बुधवार रात हुई मुठभेड़ में भाग निकला था, एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम नवीन मंडी अंडर बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार सलमान निवासी गांव रीछपुरा डेरा बंजारा व साथी नौशाद खां निवासी पिंजरी सरौठ पुवां थाना जसरथपुर एटा को पहचान लिया। दोनों ही पशु चोर बुधवार की रात जुन्हैसा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोली सलमान के पैर में लगी और वह गिर गया। उसका साथी नौशाद फायर करता हुआ भाग गया। पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया वहीं बाइक को कब्जा में ले लिया। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सलमान की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है, वह दूसरी बार पुलिस को चकमा देकर भागा है।
विज्ञापन

------------------------------
कुछ देर पहले ही की थी प्रेसवार्ता
एएसपी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दो पशु चोरों की गिरफ्तारी के संबंध में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी थी। बताया था कि बुधवार की रात एक सूचना पर जुन्हैसा मोड हाइवे पुल के नीचे एक पिकअप की घेराबंदी की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को सूचना मिली थी कि पिकअप में चार पशु चोर वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं। पुलिस से खुद को घिरा देख पशु चोरों ने टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में सलमान निवासी गांव रीछपुरा, शान मोहम्मद उर्फ शानू निवासी मोहल्ला गांधी नगर सिढपुरा जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जा से चोरी की गई चार बकरियां, दो ईको कार, एक पिकअप और तमंचा कारतूस मिले। वहीं दो साथी सलमान पुत्र हजारी निवासी रीछपुरा और नौशाद खां निवासी पिंजरी सरौठ पुवां थाना जसरथपुर एटा भाग गए थे। 24 घंटा के अंदर कुरावली पुलिस की दूसरी मुठभेड़ में भागा हुआ सलमान भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं उसका साथी नौशाद दूसरी बार चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
एएसपी ने बताया कि इस गिरोह के लोग गैर जनपदों में भी पशु चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। बुधवार को पकड़े गए सलमान उर्फ कुंजा पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में घायल सलमान पर करीब 11 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था, नौशाद को भी पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

वर्जन
बीते 24 घंटा के अंदर दो मुठभेड़ में तीन पशु चोर गिरफ्तार किए गए, वहीं एक की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को 25 हजार का इनामी सलमान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वह बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान साथी के साथ भाग निकला था।
राजेश कुमार, एएसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed