प्रेमिका का खर्च उठाने के लिए चुराईं 40 कार और बाइक, ऐसे देता था वारदात का अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर थाना सदर उदयवीर मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विजय गुर्जर, ओमवीर (निवासी बीकापुर, इरादतनगर), मुकेश (निवासी कहरई, ताजगंज), प्रवीन त्यागी (खमनापुरा, इरादतनगर) और देवेंद्र सिंह उर्फ देवा (निवासी मंगलापुरा, इरादतनगर) हैं।
बदमाशों से दो होंडा सिटी कार, एक अल्टो, दो बाइक और दो एक्टिवा बरामद किए हैं। गैंग का सरगना विजय है। छह महीने पहले उसकी दोस्ती नोएडा की एक युवती से हो गई। वह कॉलेज में पढ़ती है। विजय ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए चोरी करने लगा।
आरोपी विजय के मुताबिक वो शाम को मॉल के बाहर से बाइक और रात के समय कार चोरी करता था। जिन कारों का शीशा तोड़कर आसानी से लॉक खुल जाता था, उनको ही चोरी करता था। वो वाहनों को बेचने के लिए ग्वालियर (मध्य प्रदेश) और मनिया (राजस्थान) ले जाता था। कार एक लाख और बाइक को दस से 15 हजार में बेचता था।
मोबाइल एप की मदद से पकड़े आठ चोर
उधर, थाना न्यू आगरा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार किए हैं। पुलिस चेहरे पहचानने वाले एप्लीकेशन की मदद से गैंग तक पहुंची। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा अजय कौशल ने बताया कि हीरा सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह, रामहेत उर्फलुक्का, नवल सिंह, हरीशंकर, सोनू खान उर्फ सत्तार, प्रवीन शर्मा, गिर्राज और अजय (निवासी राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान) हैं।
इन बदमाशों से पांच बाइक, नो मोबाइल, तीन तमंचे, 16200 रुपये, जेवरात, दो मास्टर चाबी बरामद किए गए। हीरा सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने पहले तीन चोर पकड़े थे। उनका फोटो खींचकर पुलिस के चेहरे पहचानने वाले मोबाइल एप पर डाला। इससे उन पर मुकदमों की जानकारी हुई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सच बोल दिया।