फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered near police station in mainpuri

यूपी: दिनदहाड़े बीच सड़क पर व्यापारी की हत्या, भीड़ से बचने के लिए आरोपी थाने में घुसे

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
सार

  • सगे भांजों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और पारिवारिक विवाद को लेकर थी रंजिश

विज्ञापन
young man murdered near police station in mainpuri
बसंत कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाने से चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार को दिनदहाड़े सरेराह एक व्यापारी की हत्या कर दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप मृतक के सगे भांजों पर है। हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों को पकड़ने का कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ को आता देख आरोपी थाने में घुस गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार स्वर्णकार लगभग 20 साल पहले कुरावली के मोहल्ला कुंवरपुर निवासी बहनोई राजेश कुमार के घर में रहने आया था। कुछ समय बाद उसने किराये का घर ले लिया और अलग रहने लगा था। बहनोई ने उसे किराये पर एक दुकान लेकर दी, जिसमें बसंत सराफे का काम करने लगा। धीरे-धीरे बसंत ने मदनपाल बाजार में बहनोई के पास ही खुद की दुकान ले ली।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व उसने लक्ष्मी नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। उसके साथ ही मोहल्ले में ही मकान बनाकर रहने लगा था। बसंत की पहली पत्नी मंजू हैं, जो राजेश की बहन है। राजेश अपनी बहन मंजू को उसका हक दिलाना चाहता था। बसंत की मां भी कुछ समय पूर्व मंजू के नाम मोहल्ला कुंवरपुर स्थित आधा मकान कर चुकीं थीं। बसंत मकान का आधा हिस्सा खाली नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में बदला रिश्ता

इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तकरार की स्थिति बनी हुई थी। आए दिन झगड़े हुआ करते थे। गुरुवार को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा और परिवार के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोपहर तकरीबन ढाई बजे बसंत सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जीटी रोड पर थाने के समीप भांजे जितेंद्र, धर्मेंद्र और शिवम पुत्र राजेश ने बसंत को रोक लिया।

भांजों ने सड़क पर पड़ी ईंट से बसंत की कूचकर हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए तो आरोपी थाने में घुस गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मधुवन कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुरावली डीपी गौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

मौके से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि भांजों द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते बसंत की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed