{"_id":"5cd3ce7abdec22074e0125b7","slug":"young-man-murdered-during-lagan-tika-ceremony-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: लगुन समारोह में गोली मारकर युवक की हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: लगुन समारोह में गोली मारकर युवक की हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 09 May 2019 04:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 May 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक गौरव का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना सकीट क्षेत्र में लगुन समारोह के दौरान के गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सकीट के ग्राम दत्तपुर में 30 वर्षीय गौरव पुत्र बालिस्टर सिंह अपने भाई बंटू और बहन रूबी के साथ गांव में ही सतीश पुत्र विनोद के लगुन समारोह में आया था। यहां उसकी किसी बात पर पवन, ललित और रवि से कहासुनी हो गई।
इसी दौरान पवन ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी। घटना से लगुन समारोह में हड़कंप मच गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गौरव को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गौरव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बालिस्टर सिंह ने पवन, ललित और रवि के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं तीनों आरोपी फरार हैं।