एटा: कुएं में युवक की अधजली लाश मिलने से सनसनी, 14 अक्तूबर से था लापता, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक करीब 20 दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। उसके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आशंका जताई रही है कि युवक की हत्या कर शव को जलाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव किनौड़ी निवासी यशपाल उर्फ मंगल सिंह (37) लायक सिंह का अधजला शव गांव के बाहर कुंए से बरामद किया गया। कुएं से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीण यहां पहुंच और अंदर अधजला शव देखकर होश उड़ गए। पुलिस को खबर देकर शव निकाला गया तो कपड़े और चप्पल के आधार पर उसकी पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई।
मृतक के भाई शिशुपाल सिंह यादव ने बताया कि मंगल सिंह 14 अक्तूबर को पड़ोसी गांव टपुआ जाने की कहकर घर से गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजन तलाशते रहे। जब कोई पता नहीं चला तो 17 अक्तूबर को थाना अलीगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
दुर्गंध आने पर चला लाश का पता
शुक्रवार को खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को कुंए से दुर्गंध आई तो पास जाकर देखा गया। कुंए में अधजला शव पड़ा देखा तो पुलिस को खबर दी गई, पुलिस के सहयोग से शव बाहर निकाला गया। क्षत-विक्षत शव पर पहने कपड़े और चप्पलों से उसकी पहचान हुई।
यह भी पढ़ें- कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग
शिशुपाल सिंह ने भाई मंगल सिंह की हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि कुएं से शव बरामद किया गया है। युवक 14 अक्तूबर से लापता था। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।