फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two bikes collide; four youths injured

Haridwar News: धनौरी तिरछे पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक घायल

Sat, 17 Oct 2026 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide; four youths injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनौरी। धनौरी क्षेत्र में तिरछे पुल के पास पटरी पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, मोहनपुरा निवासी 18 वर्षीय प्रियास पुत्र धर्मेंद्र और 16 वर्षीय अर्नव पुत्र मुकेश एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुमननगर की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सिकरौडा निवासी संजय पुत्र राकेश और रविन्द्र पुत्र सुमेरचंद सुमन नगर की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान धनौरी तिरछे पुल के पास पटरी पर दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा दिया गया। चौकी प्रभारी महिपाल सैनी ने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों युवकों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed