फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The network behind the counterfeit cigarette factory has not yet been uncovered.

Meerut News: नकली सिगरेट फैक्टरी का नेटवर्क का अभी तक नहीं हुआ खुलासा

Sat, 17 Oct 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
The network behind the counterfeit cigarette factory has not yet been uncovered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। दूधली खादर गांव में नकली सिगरेट की फैक्टरी पकड़े जाने के एक महीने बाद भी पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। नौ अक्तूबर को आरोपी रवि किशोर की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी कथित सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और कारोबार के विस्तार को लेकर सवाल बने हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मुख्य आरोपी रवि किशोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस, एसओजी और जीएसटी विभाग की टीमें इस सिंडिकेट के अन्य चेहरों, बैंक खातों और अंतरराष्ट्रीय संपर्क सूत्रों (कंबोडिया कनेक्शन) की गहराई से खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन

दूधली गांव में छापे के दौरान कथित नकली सिगरेट फैक्टरी का खुलासा हुआ था। जांच के अनुसार, गौशाला की आड़ में संचालित इस ठिकाने पर मशीनों से सिगरेट तैयार करने और उनकी पैकिंग का काम किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकली ब्रांडेड सिगरेट, मशीनें और पैकिंग सामग्री बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में करीब 10 करोड़ रुपये की मशीनों और अन्य सामान का उल्लेख सामने आया है। इतने बड़े स्तर पर कथित कारोबार संचालित होने के बावजूद नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों और इसकी पूरी कार्यप्रणाली का खुलासा नहीं होने से जांच पर नजर बनी हुई है।

देश के आधे हिस्से में फैला था नेटवर्क
यह अवैध कारोबार सिर्फ मेरठ या उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था। दूधली की इस अवैध फैक्टरी में तैयार नकली सिगरेट यूपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में सप्लाई की जा रही थी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed