फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Retired inspector swindled out of Rs 36.50 lakh

Noida News: सेवानिवृत्त निरीक्षक से 36.50 लाख रुपये की ठगी

Sat, 17 Oct 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector swindled out of Rs 36.50 lakh
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में फ्लैट दिलाने के नाम पर पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक से 36.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर ने रुपये लेने के बाद तय आकार का फ्लैट नहीं दिया। विरोध करने पर रुपये लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में पीड़ित को चेक थमा दिए। पीड़ित गिरीश प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गिरीश प्रसाद ने अपनी विदेश में रहने वाली बेटी के सामान को रखने के लिए दिसंबर 2025 में सर्फाबाद गांव में तीन बेडरूम वाला फ्लैट बुक कराया था। आरोप है कि बिल्डर ने जनवरी 2026 तक अलग-अलग माध्यमों से उनसे 34 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद एक मार्च 2026 तक फ्लैट का कब्जा देने का आश्वासन दिया था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह फ्लैट देखने पहुंचे तो उसका आकार तय किए गए आकार से छोटा मिला। साथ ही, निर्माण भी स्वीकृत नक्शे के बिना कराए जाने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने बिल्डर से आपत्ति जताई और अपने रुपये वापस मांगे। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने रुपये लौटाने या 15 दिन के भीतर फ्लैट तैयार करके देने की बात कही। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित से चार लाख रुपये और ले लिए गए। इस तरह कुल रकम 36.50 लाख रुपये हो गई। इसके बाद भी न तो उन्हें फ्लैट का कब्जा मिला और न ही पूरी रकम वापस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed