फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Worker fraudulently extracted kidney

मजदूर की धोखे से निकाली किडनी

Sat, 27 Aug 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Worker fraudulently extracted kidney
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ किडनी निकाले जाने का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
शहर के एक नामचीन हास्पिटल पर मजदूर युवक का आपरेशन कर धोखे से किडनी निकाले जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। उसके परिवार का कहना है कि डाक्टर ने आंत का आपरेशन करने के लिए कहा था और बायीं किडनी निकाल ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। दस दिन बाद ही मौत हो गई। उन्हें इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हुई है।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाला युवक उपदेश उर्फ अवधेश (19) मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के जसरथपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता ठाकुर राम प्रताप सिंह की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके भाई राजवीर ने बताया कि नौ जून को मैनपुरी में जलालपुर पर उपदेश आटो का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे एक स्कार्पियो ने उसे और उसके गांव के रिंकू को चपेट में ले लिया। रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। उपदेश को पहले मैनपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से सैफई भेजा गया। दोनों जगह उसे आराम नहीं हुआ तो 11 को आगरा के खंदारी स्थितप्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 12 जून को डाक्टर ने उसका तिल्ली का आपरेशन किया। इसके लिए कराए गए अल्ट्रासाउंड में दोनों किडनी नार्मल आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तबीयत कुछ सुधरी तो उसे 28 जून को घर ले गए। वहां हालत फिर से बिगड़ने पर 29 जून को वापस आगरा के हास्पिटल लाए। डाक्टर ने आंत में संक्रमण बताकर आपरेशन के लिए कहा। दो जुलाई को फिर से अल्ट्रासाउंड कराया। इसकी रिपोर्ट में भी दोनों किडनी नार्मल थीं।

तीन जुलाई को आपरेशन किया गया। इसके बाद तबीयत बिगड़ती चली गई। 12 जुलाई को हास्पिटल में ही मृत्यु हो गई। राजवीर का कहना है कि जब बीमा क्लेम के लिए उन्होंने पुलिस से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ली तो उसे देखकर उनके होश उड़ गए। उपदेश की बायीं किडनी गायब थी। आरोप है कि किडनी आपरेशन में ही निकाली गई। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। न ही मेडिकल रिपोर्ट में इसका जिक्र है।


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की
राजवीर का कहना है कि उसने किडनी चोरी कर लिए जाने की तहरीर मैनपुरी के भोगांव थाना पर दी लेकिन पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि मामला आगरा का है, वहीं दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed