फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman with boy friend arrested for her husband murder in agra

आधी रात को छत पर प्रेमी की बांहों में बांहें डालकर बैठी थी पत्नी, पति ने देखा तो...

Thu, 01 Oct 2020 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2020 01:18 PM IST
सार

  • आगरा के थाना एमएम गेट क्षेत्र में कार मैकेनिक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मैकेनिक की पत्नी और उसके दोस्त अरुण को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रात को पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देख लिया था। इस पर दोनों ने मैकेनिक की हत्या कर दी।

विज्ञापन
woman with boy friend arrested for her husband murder in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस को मुकेश पुत्र छोटेलाल निवासी नल वाली गली की मौत की सूचना मिली। मुकेश का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर निशान बना था। इससे हत्या की आशंका हुई। फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच की गई। 

विज्ञापन


मुकेश का दो मंजिला घर है। इसमें उसकी पत्नी मधु, 16 साल का बेटा अभिषेक और 14 साल की बेटी पूजा रहते हैं। मधु ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दस बजे पति ने खाना खाया। इसके बाद दोनों कमरे में सो गए। बच्चे भूतल पर कमरे में थे। 
विज्ञापन



सुबह सात बजे उसकी आंख खुली। वह काम करने चली गई। आठ बजे बेटा अभिषेक कमरे में आया। पिता को कई बार जगाया, लेकिन वह नहीं उठे। शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। मामले में मृतक की बहन सुनीता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुराग: काल डिटेल में निकली प्रेमी से बातचीत

एसपी सिटी ने बताया कि कमरे में मुकेश और मधु ही थे। इसके अलावा वह किसी के आने के बारे में नहीं बता रही थी। इस पर शक हो गया। उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। मुकेश के रिश्तेदारों ने भी मधु पर शक जाहिर किया। पुलिस ने मधु की कॉल डिटेल निकलवाई। 

वह एक नंबर पर लगातार बात कर रही थी। वह उसके मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण का नंबर निकला। पुलिस ने अरुण को उठा लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। अरुण ने घटना करना कबूल कर लिया। मधु ने भी हकीकत बता दी।  

शक: प्रेमी के साथ देख लिया था 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मुकेश और मधु के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। अरुण मधु से उम्र में छोटा था। इस कारण दोनों में बातचीत शुरू हो गई। मधु फोन पर अक्सर उससे बात करती थी। एक सप्ताह पहले मुकेश को पत्नी के संबंध की जानकारी हो गई थी। उसने फोन भी तोड़ दिया था। मगर, मधु के पास दूसरा फोन और था, जिससे अरुण से बात किया करती थी। 
 

मंगलवार रात को मुकेश खाना खाने के बाद सो गया। रात तकरीबन एक बजे अरुण आ गया। दोनों छत पर बैठे थे। तभी मुकेश जाग गया। उसने शोर मचाते हुए मधु को पीटना शुरू कर दिया। इस पर दोनों ने पकड़ लिया। मधु ने उसके पैर पकड़े और अरुण ने गला दबा दिया। इसके बाद अरुण घर से भाग निकला। अरुण भी एक दुकान पर कार मैकेनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed