{"_id":"5cb03b9ebdec2214031bd448","slug":"woman-tortured-by-in-laws-for-giving-birth-to-girl-child-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बेटियां पैदा होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला, ससुरालियों ने मायके वालों को भी पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: बेटियां पैदा होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला, ससुरालियों ने मायके वालों को भी पीटा
Fri, 12 Apr 2019 02:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली बाह, आगरा
नवरात्र में इन दिनों जहां कन्याओं की पूजा की जा रही है। मंदिरों में देवी मैया के जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं आगरा के बाह में शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव नंदगवां खेड़ा राठौर में दो बेटियां पैदा होने पर महिला को उसकी दुधमुंही बच्ची के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया गया।
ससुराल वालों ने महिला के माता-पिता और भाई के आने पर उन्हें भी दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह पर भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
शिव नगर शाहगंज आगरा की कृष्णा पुत्री ज्ञान सिंह की शादी तीन साल पहले नंदगवां खेड़ा राठौर के बबलू पुत्र महीपति के साथ हुई थी। कृष्णा ने शादी के बाद दो बेटियों को जन्म दिया। लगातार दो बेटियां पैदा होने पर ससुराल के लोग उसकी जान के दुश्मन बन गए।

पीड़िता ने लगाया यह आरोप
आरोप है कि बेटे की दूसरी शादी के लिए उसे मारपीट कर चार माह की निष्ठी के साथ घर से निकाल दिया। बेटी को घर से निकाले जाने से दुखी पिता ज्ञान सिंह, माता कुसुम, भाई पुष्पेंद्र पंचायत लेकर गुरुवार को नंदगवां पहुंचे।
ससुराल वालों ने कृष्णा और उसके मायकेवालों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में कुसुम को हायर सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ को दबिश दी। लेकिन घर पर कोई मिला नहीं।
सात माह बाद ससुराल आई थी कृष्णा
ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार कृष्णा फरवरी में 7 माह बाद ससुराल नंदगवां आई थी। दूसरी बेटी पैदा होने पर उस पर ससुरालियों का कहर टूट पड़ा। कृष्णा ने बताया कि दूसरे बच्चे की दिल्ली में ससुरालियों ने गर्भ की भी जांच कराई थी।
बकौल कृष्णा पहली पत्नी से तलाक होने के बाद तीन साल पहले बबलू की उसके साथ शादी हुई थी। अब बेटियां पैदा होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। धमकी दी है कि बेटे की तीसरी शादी करेंगे।
अभिनेत्री खुशबू ने प्रचार के दौरान युवक को जड़ा चांटा, देखें वीडियो