फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman shot in Paliwal Park

पालीवाल पार्क में महिला को दिनदहाड़े गोली मारी

Thu, 14 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 14 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
woman shot in Paliwal Park
पालीवाल पार्क में बुधवार दोपहर भतीजे और नंद के साथ बाइक से जा रही मुबारकपुर, इरादतनगर निवासी पुष्पा (30) को दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने घेर लिया। एक ने पुष्पा को गोली मार दी। हमलावर भाग निकले। थाना हरीपर्वत पुलिस ने गंभीर हालत में उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुष्पा का पति राजकुमार अग्रवाल अपने भतीजे मोहित पुत्र नरेंद्र की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। पुष्पा बुधवार दोपहर जेल में बंद अपने पति से मुलाकात करके टूंडला निवासी नंद मुन्नी देवी पत्नी रामजीलाल और भतीजे अशोक के साथ बाइक से लौट रही थी। दोपहर डेढ़ बजे पालीवाल पार्क में यूनिवर्सिटी के गेट के पास पीछे से आए दो बाइक सवार चार हमलावरों में से एक ने पुष्पा को गोली मार दी। गोली कमर के पास लगी। इससे तीनों बाइक सहित गिर पड़े। गिरने से अशोक के पैर में भी चोट लगी है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि पारिवारिक रंजिश में गोली मारी गई है। पुष्पा की बहन जीवनी मंडी निवासी मिथलेश सिंघल ने नरेंद्र, ऋषभ सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मायके में रहता है पुष्पा का परिवार
परिवारीजनों के मुताबिक, राजकुमार के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी पुष्पा अपने चार बच्चों के साथ मायके मथुरा में रहने लगी। केस के सिलसिले में ही वह आगरा आती है। राजकुमार के ससुराली ही केस में पैरवी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2014 को हुआ था विवाद
मुबारकपुर निवासी ओमप्रकाश के छह लड़के महेश, उमेश, ललित, नरेंद्र उर्फ बबली, गिरीश और राजकुमार हैं। महेश ने बताया कि पिता राजकुमार पर भरोसा करते थे। 20 बीघा खेत और फसल की देखरेख भी उससे ही कराते थे। 12 मार्च, 2014 को फसल के बंटवारे के मामले में राजकुमार का अपने बड़े भाई बबली उर्फ नरेंद्र और भतीजे मोहित से विवाद हो गया था। इसी विवाद में फायरिंग हुई थी। गोली लगने से मोहित की मौत हो गई। घटना के बाद से राजकुमार की कोई पैरवी नहीं करता है। उससे जेल में भी मिलने नहीं जाते हैं। पिता ओमप्रकाश की जनवरी 2015 में मौत हो गई। गोली मारने की जानकारी पर महेश अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed