{"_id":"5f9d38408ebc3e9ba007d243","slug":"woman-murdered-in-broad-daylight-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दिनदहाड़े महिला की हत्या से सनसनी, हमलावर ने सिर में मारी गोली, फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा में दिनदहाड़े महिला की हत्या से सनसनी, हमलावर ने सिर में मारी गोली, फरार
Sat, 31 Oct 2020 04:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Oct 2020 04:09 PM IST
सार
- मृतक महिला की शिनाख्त रानी पत्नी याकूब निवासी नाई की मंडी के रूप में हुई है। वह पैदल जा रही थी, तभी पीछे से आए दो युवकों में से एक ने उसके सिर पर गोली मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शनिवार को महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद भाग गए। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
घटना शनिवार दोपहर तकरीबन न्यू आगरा क्षेत्र में अबुल उलाह दरगाह के पास की है। मृतक महिला की शिनाख्त रानी निवासी नाई की मंडी के रूप में हुई है। वह पैदल हाईवे की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक आए। वह उसके पीछे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा पर पीछे बैठे एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। महिला के पास पहुंचते ही सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
तमंचा लहराते हुए भाग गए हमलावर
गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसके बाद एक्टिवा सवार तमंचा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का पर्स चेक किया। इसमें आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त नाई की मंडी स्थित तोपखाना निवासी रानी पत्नी याकूब के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
महिला के पर्स से कुछ कागजात मिले हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को देने के लिए लिखे गए प्रार्थना पत्र हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। रंजिश में हत्या की आशंका है। फिलहाल जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।