{"_id":"5a60b0e24f1c1b93268b513c","slug":"woman-murdered-his-son-with-help-of-lover-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए माता बन गई 'कुमाता', प्रेमी को दे दी बेटे की सुपारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए माता बन गई 'कुमाता', प्रेमी को दे दी बेटे की सुपारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डौकी क्षेत्र में सात जनवरी को हुई युवक रवि की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या का आरोप उसकी सगी मां पर है। पुलिस ने बताया कि मां ने बेटे की हत्या की साजिश अपने प्रेमी के साथ रची थी।
दो लाख रुपये में भाड़े के हत्यारों से घटना को अंजाम दिलाया। 25 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। पुलिस ने मां सहित तीन को गिरफ्तार किया है। एसपीआरए (पूर्वी) नित्यानंद राय ने बताया कि सात जनवरी को डौकी के ग्राम बमरौली कटारा स्थित विजय वसेरा कॉलोनी में रवि पुत्र जियालाल (निवासी इकथरा थाना डौकी) की हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतक के बहनोई ने अशोक ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें रवि की मां श्यामवती (निवासी महेंद्र नगर, थाना हाईवे, मथुरा) और मुरारी (निवासी इंद्रपुरी, थाना हाईवे, मथुरा) को नामजद किया था। जांच में सामने आया कि मां श्यामवती ने ही प्रेमी मुरारी के साथ बेटे की हत्या की साजिश की थी।

Trending Videos
नहीं कोई अफसोस
इसके लिए बिचपुरी के योगेश उर्फ लक्खो को दो लाख में सुपारी दी थी, जिसमें से 25 हजार रुपये पहले दिये, जिससे अभियुक्त योगेश ने अपने साथी बुद्धाराम उर्फ रामेश्वर, दीपक और टीटू (निवासी बिचपुरी थाना जगदीशपुरा) के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक रवि की मां श्यामवती पत्नी जियालाल, योगेश उर्फ लक्खो और बुद्धाराम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुरारी, दीपक और टीटू फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि श्यामवती को अपने बेटे की हत्या कराने का कोई अफसोस नहीं था। उसने पूछताछ में बताया कि बेटा उससे झगड़ा करता था। उसके संबंध को लेकर भी भला बुरा कहता था। इससे वह परेशान आ गई थी। अब रुपये मांग रहा था।