फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered at block premises in kasganj

कासगंज: ब्लॉक परिसर में महिला का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 21 Jan 2021 11:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jan 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
woman murdered at block premises in kasganj
कासगंज: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कासगंज के ब्लॉक परिसर में एक महिला की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस घटना के संबंध में आसपास के थानों में जानकारी भेजी गई है। 

विज्ञापन


ब्लॉक परिसर की झाड़ियों में बुधवार सुबह एक कर्मचारी ने महिला का शव पड़ा देखा। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। चूड़ियों के टुकडे़ जगह-जगह बिखरे पड़े थे। परिसर स्थित जिला कृषि रक्षा केंद्र के पास खून पड़ा था। आशंका जताई गई कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन


जानकारी पर परिसर में रहने वाले लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत भी पहुंच गए। पुलिस ने ब्लॉक परिसर में रहने वाले लोगों से महिला के बारे में जानकारी की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं डॉग स्क्वैड के कुत्तों को घटनास्थल से सैंपल लेकर सुंघाए गए। इसके बाद कुत्ते परिसर स्थित एक कर्मी के कमरे में जाकर रुक गया। उस कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 

घसीट कर ले जाया गया महिला का शव
आशंका जताई गई है कि कृषि रक्षा केंद्र परिसर में खून के छींटे मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि महिला की हत्या वहीं की गई है। इसके बाद शव को खींचकर झाड़ियों तक ले गया। क्योंकि खून के निशान काफी दूर तक फैले थे।

इंस्पेक्टर राजीव सिरोही ने बताया कि महिला की हत्या किस प्रकार से की गई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। महिला की उम्र लगभग 30 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed