{"_id":"5c9db66abdec222dcc5776d3","slug":"woman-murdered-and-her-son-shot-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: जमीन विवाद में मां की हत्या, हमलावरों ने 11 वर्षीय बेटे को भी मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज: जमीन विवाद में मां की हत्या, हमलावरों ने 11 वर्षीय बेटे को भी मारी गोली
Fri, 29 Mar 2019 11:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के गांव किसौल में प्रधानपति ने अपने साथियों के साथ घर में सो रहे महिला और उसके बेटे को गोली मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। उसका बेटा की हालत गंभीर है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना के दौरान महिला का पति निजी काम से दिल्ली गया था। मामले में प्रधान के पति सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना सुनगढ़ी के गांव किसौल निवासी सुदामा (40) पत्नी रामदास गुरुवार रात अपने बेटे विष्णु, पुत्री सरोज के साथ सो रही थी। रात तकरीबन 12 बजे ग्राम प्रधान संध्या के पति सुमित ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने सुदामा और विष्णु को गोली मार दी और फरार हो गए। हमले में सरोज बाल-बाल बच गई।
इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ डॉ. अभिषेक राहुल एवं थानाध्यक्ष सुन्नगढ़ी अवधेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल विष्णु को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस, पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि ग्राम समाज की जमीन के पट्टे को लेकर विवाद था। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से प्रधानपति सुमित के अलावा 11 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
सनसनीखेज हत्या के मामले में प्रधानपति सुमित, ऐबरन, मनीष, जवाहर लाल, मुन्नालाल, राजाराम, भूरे, सूरजमुखी, अवधेश सहित 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।