{"_id":"5c949f3cbdec22146f514e76","slug":"woman-murder-for-dowry-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर मिला महिला का शव, गले में बंधा था साड़ी का फंदा, पास में पड़ा था चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारपाई पर मिला महिला का शव, गले में बंधा था साड़ी का फंदा, पास में पड़ा था चाकू
Fri, 22 Mar 2019 02:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
मृतका रेखा का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के गांव नगला सहजन में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मकान के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। गले में साड़ी का फंदा बंधा था और पास में ही चाकू पड़ा था। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हाथरस के लक्ष्मीनगर निवासी पन्ना लाल की पुत्री रेखा (25) की शादी कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सहजन के रहने वाले बबलू से हुई थी। बताया जाता है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिनों पूर्व रेखा अपने मायके हाथरस चली गई थी। होली के चार दिन पहले बबूल उसे वहां से लेकर आया था।
मृतका के मायके वालों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें रेखा की मौत की सूचना मिली। वे लोग नगला सहजन आए तो रेखा का शव चारपाई पर मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा बंधा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायकापक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस पर पुलिस जांच कर रही है।