{"_id":"5d2d84918ebc3e6cbb2a51fb","slug":"woman-murder-after-robbery-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में ग्राम प्रधान के परिवार पर ढहाया बदमाशों ने कहर, डकैती के बाद महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा में ग्राम प्रधान के परिवार पर ढहाया बदमाशों ने कहर, डकैती के बाद महिला की हत्या
Tue, 16 Jul 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने नया गांव के ग्राम प्रधान के परिवार पर कहर बरपाया। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
मंगलवार तड़़के जब घटना की जानकारी दूसरे मकान में रह रहे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
सोमवार रात तकरीबन साढ़े 12 बजे ग्राम प्रधान धारा जीत सिंह के चचेरे भाई हेत सिंह के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया। हेत सिंह और उनकी मां संतो देवी (70) ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया।

इसके बाद हथियारबंद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। इस बीच हेत सिंह ने शोर मचा दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जो मां संतो देवी को लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग गए।
सूचना मिलते ही मृतक संतो देवी का भतीजा धारा जीत सिंह ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी गांव पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन की गई, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।