फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murder after robbery in agra

आगरा में ग्राम प्रधान के परिवार पर ढहाया बदमाशों ने कहर, डकैती के बाद महिला की हत्या

Tue, 16 Jul 2019 01:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jul 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
woman murder after robbery in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने नया गांव के ग्राम प्रधान के परिवार पर कहर बरपाया। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मंगलवार तड़़के जब घटना की जानकारी दूसरे मकान में रह रहे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को हुई तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।  पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात तकरीबन साढ़े 12 बजे ग्राम प्रधान धारा जीत सिंह के चचेरे भाई हेत सिंह के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया। हेत सिंह और उनकी मां संतो देवी (70) ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हथियारबंद बदमाश घर में लूटपाट करने लगे। इस बीच हेत सिंह ने शोर मचा दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी। जो मां संतो देवी को लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग गए। 

सूचना मिलते ही मृतक संतो देवी का भतीजा धारा जीत सिंह ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी गांव पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन की गई, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed