फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gangrap

गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं, आईजी आफिस पर प्रदर्शन 

Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं, आईजी आफिस पर प्रदर्शन 
गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं, आईजी आफिस पर प्रदर्शन  Updated Mon, 24 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
woman gangrap
रेवाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
ताजगंज क्षेत्र से विवाहिता को पड़ोसी युवक बहाने से अगवा कर ले गया। बेहोश करने के बाद युवक और उसके साथी ने रेप किया। विवाहिता किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता के पिता को थाने में बैठा लिया। तीन दिन कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत होने के बाद ही वह छूट सका। रविवार को गांव के लोगों ने आईजी आफिस पर प्रदर्शन किया। चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना एक अक्तूबर की है। महिला अपने मायके आई थी। पड़ोसी युवक उसके पास आया। उसने महिला से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया, पति के इलाज के लिए कुछ रुपये और गहने रखकर अस्पताल चलो। इसके बाद वह अपने साथ ले गया। बोलेरो में उसके कई साथी भी थे। रास्ते में महिला को बेहोश कर दिया। इसके बाद दिल्ली ले गए, जहां पड़ोसी युवक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। जेवर और रुपये भी रख लिए। 
विज्ञापन

छह अक्तूबर को वह किसी तरह भाग आई। उधर, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर रखी थी। आरोप है कि जब पीड़िता का पिता चौकी इंचार्ज से शिकायत करने गया तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की। और न ही महिला का मेडिकल कराया। उल्टा पिता को बंद कर दिया। तीन दिन बाद कोर्ट में पेश किया। तब से वह थाने के चक्कर काट रहे हैं। उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही। शनिवार शाम को गांव के लोग चौकी इंचार्ज से शिकायत करने आए तो उन्होंने रुपयों की मांग की। मना करने पर अभद्रता कर भगा दिया। रविवार को बड़ी संख्या में गांव के लोग प्रधान के साथ आईजी आफिस पर पहुंचे। आईजी के नहीं मिलने पर आफिस में प्रार्थना पत्र दिया। सोमवार को परिवारीजन एसएसपी से शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के परिवारीजनों पर समझौते का दबाव
पिनाहट। कस्बा के सदर बाजार स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में शनिवार को कक्षा दो की छात्रा (नौ वर्ष) के साथ प्रधानाध्यापक के अश्लील हरकत करने के मामले में थाना पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। छात्रा के पिता का कहना है कि उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई जाएगी। 

बता दें कि शनिवार को छात्रा के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की थी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई थी। बाद में छात्रा की शिकायत पर जब परिवारीजन विद्यालय पहुंचे तो वहां उनके  साथ अभद्रता की गई थी। सूचना पर पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर मामले जांच की लेकिन आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में भी नहीं लिया। बाद में उन्होंने बीआरसी पर एबीआरसी से भी शिकायत की थी। तब उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तहरीर देने के बाद रविवार को भी पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। छात्रा के पिता का कहना है कि उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाएंगे। ताकि स्कूल में पढ़ने वाले किसी और बच्चे के साथ ऐसी घटना न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed