फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman found dead in the house in agra

आगरा: मासूम बेटी के सामने मां की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया पति

Sat, 09 Mar 2019 04:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
woman found dead in the house in agra
मृतक महिला का फाइल फोटो (बायें), जमीन पर पड़ा शव (दायें)
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के संगम विहार में शुक्रवार रात को महिला की हत्या कर दी गई। महिला का पति शक के घेरे में है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जिस कमरे में हत्या हुई, उसमें महिला की बेटी भी थी। 
विज्ञापन


नरीपुरा निवासी लालाराम की बेटी शालू ने दो साल पहले धनौली निवासी बॉबी से दूसरी शादी की थी। वो संगम विहार कॉलोनी में मंजू देवी के मकान में किराये पर रहने लगे। बॉबी एक कंपनी में कर्मचारी है। शालू की पहले पति से बेटी नैनसी (3) है। वो भी साथ रहती है। शुक्रवार को शालू के छोटू भाई विनय की शादी थी। इसमें वह पति और बेटी के साथ गई थी। रात 11 बजे लौटी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11:30 बजे मंजू देवी ने शालू के कमरे का गेट और लोहे का चैनल खुला देखा। शालू को बुलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। वो पड़ोस की महिलाओं के साथ कमरे में गईं। शालू फर्श पर पड़ी थी, जबकि बेटी पलंग पर सो रही थी। शालू की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस और पति को सूचना दी। एक घंटे बाद बॉबी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिला यह सामान

पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि कमरे में एक चश्मा टूटा मिला है। शराब की बोतल मिली है। सामान भी बिखरा हुआ था। शालू का गला दबाने का निशान है। गर्दन पर खरोंच और सिर में चोट है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पति पर शक है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

बेटी बोली, पापा ने मम्मी को मारा था

पुलिस को नैनसी ने मासूमियत से पुलिस को बताया कि पापा-मम्मी में झगड़ा हो रहा था। पापा मम्मी को लात से मार रहे थे। वो डर के कारण सो गई। उधर, मृतका की बहन नीलम ने बताया कि शालू की शादी सात साल पहले फर्रुखाबाद के युवक से हुई थी। चार साल बाद शालू अलग हो गई। बड़ी बेटी रिमझिम को बुआ सास के पास छोड़ आई थी। वो दूसरी शादी के बाद घर नहीं आती थी। 

पति बोला, आत्महत्या के बाद छोड़ गया

बॉबी ने पुलिस को बताया कि रात 11 बजे घर आने पर उसका झगड़ा हो गया। वो घर से चला गया। एक घंटे बाद लौटा तो शालू फांसी पर लटकी थी। उसे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। वो डर की वजह से अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed