{"_id":"5fb7bd63015f6f7ad656bb26","slug":"woman-committed-suicide-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति को कमरे में बंद कर पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति को कमरे में बंद कर पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मच गया कोहराम
Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने गुरुवार की रात आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने पति को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को निकाला।
विज्ञापन
घटना थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के सुदामा नगर की है। सुदामा नगर निवासी राकेश का गुरुवार रात पत्नी शिल्पी (30) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिससे पत्नी काफी क्षुब्ध हो गई। वह कमरे से बाहर निकल आई और पति को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह नीचे आकर दूसरे कमरे में चली गई।
विज्ञापन
इस कमरे में शिल्पी ने पंखे पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उधर, जब शिल्पी काफी देर तक वापस नहीं आई तो राकेश ने उसे आवाज लगाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो राकेश ने कमरे का दरवाजा खोलने का चाहा तो पता चला कि बाहर से कुंडी लगी हुई है। इससे वह हैरान और परेशान हो गया।
विज्ञापन
दूसरे कमरे में फंदे से लटकी मिली महिला
उसने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। कमरे का दरवाजा खुलने पर उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो शिल्पी फंदे से लटकी मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक महिला शिल्पी के दो बच्चे हैं। इनमें 11 साल का बेटा लवी और 12 साल की बेटी लवली है। मां की मौत से बच्चों को गहरा सदमा लगा है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक महिला शिल्पी के दो बच्चे हैं। इनमें 11 साल का बेटा लवी और 12 साल की बेटी लवली है। मां की मौत से बच्चों को गहरा सदमा लगा है। उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।