फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman burnt alive by husband and son in agra

ससुराल की जायदाद पाने के लिए पत्नी को जिंदा जलाया

Tue, 17 Oct 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मलपुरा (आगरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला मलपुरा (आगरा) Updated Tue, 17 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
woman burnt alive by husband and son in agra
गुड्डी देवी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा में महिला को ससुराल में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप महिला के पति और उसके बेटे पर है। महिला के भाई ने मामले की तहरीर थाना मलपुरा में दी है। 
विज्ञापन


आगरा में थाना अछनेरा के गांव सहाई निवासी रन सिंह पुत्र महताब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी चचेरी बहन गुड्डी देवी की शादी करीब 35 साल पहले रामजीत पुत्र लक्ष्मन सिंह निवासी नगला सांवला, मलपुरा से हुई थी। गुड्डी देवी के माता-पिता का निधन होने के कारण रन सिंह के माता-पिता ने उसकी शादी की। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गुड्डी देवी और उसकी बहन की शादी एक ही दिन हुई। दोनों के कोई भाई नहीं था। आरोप है कि गुड्डी देवी का पति अपने ससुराल की जायदाद को लेकर उसे परेशान करता था। कई बार पति और उसके बेटे ने मिलकर गुड्डी देवी से जायदाद और जेवरों के लिए मारपीट भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

woman burnt alive by husband and son in agra
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
तहरीर में बताया गया है कि मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे रामजीत ने अपने बेटे के साथ मिलकर पत्नी को केरोसिन छिड़ककर जला दिया। सूचना पर पहुंचे रन सिंह को गुड्डी देवी ने सारी बात बताई। इस पर रामजीत और उसके परिवारीजनों ने रन सिंह और उसके साथी को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। 

इसके बाद झुलसी हुई गुड्डी देवी को जिंदा जला दिया। तब तक कमरे में बंद रन सिंह के साथी ने 100 नंबर पर फोन किया। घबराकर रामजीत और उसके बेटे ने दोनों को कमरे से बाहर निकाल दिया। सूचना पर रन सिंह के गांव से अन्य लोग भी पहुंच गए। मामले में रन‌ सिंह ने गुड्डी देवी के बेटे प्रताप सिंह, उसके पति रामजीत और रामजीत के भाई तुलसीराम के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed