फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman blackmail to businessmen in filmy style in agra

फिल्मी स्टाइल में बड़े कारोबारियों को फंसाती थी महिला, हैरान कर देगी इसकी सच्चाई

Sat, 12 Jan 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
woman blackmail to businessmen in filmy style in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग में पकड़ी गई महिला पति से अलग रह रही है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि महिला से उसके संबंध दो साल पहले हुए थे। महिला पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


मगर, वो साल से पति से अलग रह रही है। उससे घरवाले भी मिलने नहीं आते हैं। महिला ने आशीष से फोन पर संपर्क किया था। इसके बाद दोस्ती कर ली। उसे अपने जाल में फंसा लिया था। उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


आशीष और महिला दोनों ने शादी भी नहीं की है। पहले इंद्रापुरम में रहते थे। बाद में बगदा में रहने चले गए। इसी बीच गैंग बना लिया। फेसबुक से व्यापारी और छात्रों के नंबर तलाशते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नकली पति और भाई

महिला पहले उनसे चैटिंग करती थी। इसके बाद मोबाइल नंबर पर कॉल करती थी। मीठी-मीठी बातों में लेकर घर बुलाती थी। यहां पर नकली पति और भाई आ जाते थे। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू कर देते थे। 

अब तक कई लोगों को शिकार बना चुके है। मगर, बदनामी के डर से कई लोग सामने नहीं आए। आरोपी आशीष शर्मा को चोरी के आरोप में सदर पुलिस ने नौ महीने पहले उसे जेल भेजा था। उसकी छीपीटोला में कबाड़े की दुकान है। 

तीन महीने पहले ही वो छूटकर आया था। पकड़े गए सिपाही कवि चौधरी पहले थाना सदर में तैनात था। हाल ही में पुलिस लाइन गया था। आरोपी आशीष की जानपहचान सिपाही दीपक और कवि चौधरी की थाना सदर में हुई थी।

कई लोगों को बना चुकी शिकार

ब्लैकमेल करके लोगों से धन वसूली करने वाले मामले का पर्दाफाश होने के बाद थाने पर कई लोग पहुंचे। इनमें शाहगंज क्षेत्र का एक सराफ भी था। उसका कहना था कि महिला ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से उससे भी तीन महीने पहले संपर्क किया। 

उससे कहा कि पति फौज में है। इसके बाद दोस्ती कर ली। अक्तूबर 2018 में धनतेरस पर बहाने से घर बुलाया। उससे कहा कि शॉपिंग करा दो। इस पर सराफ उसे बाजार लेकर गया। रास्ते में महिला ने रुपयों की मांग की। 

एटीएम से निकालकर 48 हजार रुपये दे दिए। इस दौरान महिला ने उसके हाथ में पहना 45 ग्राम का सोने का कड़ा उतार लिया। इसके बाद उसके घर आए। कमरे में कपड़े उतारने पर उसके साथी आ गए। दोनों ने उसकी फोटो खींच ली। 

पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी। महिला ने उसे भगा दिया। उसे लगा कि महिला का पति आ गया है। मगर, जब शुक्रवार सुबह पता चला कि गैंग पकड़ा गया है तो वह थाने आ गए। बदनामी और डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की है।

छात्र और युवक से वसूले थे 80 हजार 

महिला ने शमसाबाद रोड निवासी इंजीनियर के बेटे को जाल में फंसाया था। 31 दिसंबर 2018 को उसे घर बुलाकर इसी तरह 50 हजार रुपये वसूल किए थे। बल्केश्वर का एक युवक घरों में मीटर लगाने का काम कर रहा था। पांच जनवरी को उसे भी महिला ने घर बुलाकर 30 हजार रुपये वसूल किए थे।

बता दें कि ब्लैकमेलिंग रैकेट में महिला, उसका दोस्त और पुलिस के दो सिपाही सहित पांच लोग शामिल हैं। जो फिल्मी स्टाइल में बड़े कारोबारियों को अपना शिकार बनाते थे। गुरुवार को इस रैकेट के जांल में एक बिल्डर फंस गया था।

इन लोगों ने बिल्डर से 10 लाख रुपये मांगे थे। मामला बढ़ने पर मोहल्ले वालों को पता चला। पुलिस आई गई। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग रैकेट के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed