फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wanted criminal omveer bawaria arrested in mathura

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ओमवीर बावरिया गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Wed, 10 Jul 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
wanted criminal omveer bawaria arrested in mathura
इनामी बदमाश ओमवीर बावरिया - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी ओमवीर बावरिया को दबोचा है। पैर में पुलिस की गोली लगने से इनामी लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन मार्ग से पकड़ा गया इनामी कई जिलों में लूट, हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह साल 2017 से गोरखपुर के गोंडा में गार्ड की हत्याकर 50 लाख की डकैती की वारदात के बाद से फरार था।
विज्ञापन


कई वारदातों को अंजाम देने वाला बावरिया ओमवीर उर्फ पप्पू निवासी ब्रजधाम कालोनी (थाना हाईवे) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सीओ सिटी राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार चौधरी और एसएसआई धीरज गौतम ने बावरिया को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अशोक मीणा ने बताया कि पकड़े गए बावरिया पर प्रतापगढ़, गौतमबुद्धनगर, महाराजगंज, मथुरा, अलीगढ़ में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। इसके लिए एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

पुलिस के मुताबिक ओमवीर 17 साल से वारदातें कर रहा था। बैंक की तिजोरी काटकर लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर बावरिया ओमवीर काफी शातिर है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बावरिया के भाई मुकेश भी एक लाख रुपये का इनामी है। गोरखपुर के एडीजी ने छह जून को सगे भाइयों पर एक-एक लाख का इनाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed