फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up 100 Bike seems to be street

अब गलियों में दौड़ेंगी यूपी-100 की बाइक

Tue, 06 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
up 100 Bike seems to be street
शहर और देहात में गश्त के लिए आईं 40 अपाचे, 50 पल्सर भी आएंगी  - फोटो : अमर उजाला
यूपी-100 की इनोवा और बोलेरो से पुलिसिंग के बाद अब तंग गलियों में गश्त के लिए जल्द ही हाईटेक उपकरणों से लेस 90 बाइकें भी आने वाली हैं। इसमें भी निर्धारित प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यूपी-100 नंबर पर सूचना मिलने पर 10 से 15 मिनट में पुलिस पीड़ित के पास पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन

बता दें, यूपी-100 की सेवा ताजनगरी में 20 नवंबर को शुरू हो गई थी। इसके तहत 52 बोलेरो और 24 इनोवा आईं थीं। गाड़ी में एक चालक, सिपाही और एचसीपी की तैनाती गई है। यूपी-100 की गाड़ियां लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंच रही हैं। शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां गाड़ी से पुलिस नहीं पहुंच सकती है। पुराने बाजारों में जाम भी रहता है। इसके लिए अब यूपी-100 की बाइक भी आ रही हैं। इनमें 40 अपाचे बाइक आ चुकी हैं, जबकि 50 पल्सर बाइक आने वाली हैं। अपाचे बाइक की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। रजिस्ट्रेशन होते ही बाइक से पुलिस की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इन बाइकाें में वायरलेस सिस्टम के साथ ही जीपीआरएस भी लगा होगा। पुलिसकर्मियों की निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी रहेगी। पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के 10 से 15 मिनट में मौके पर पहुंच जाएंगे। एसपी प्रोटोकाल विद्या सागर मिश्र ने बताया कि सभी बाइक मिलने पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 
विज्ञापन

प्वाइंट पर नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई 
यूपी-100 में तैनात पुलिसकर्मी अपने निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी दे रहे हैं या नहीं? इसका पता करने के लिए चेकिंग की जाएगी। प्वाइंट पर नहीं मिलने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed