फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unknown person cut head of dead body in graveyard in mathura

मथुरा: क्रब खोदकर शव का सिर काटा, कब्रिस्तान में धड़ मिलने से सनसनी

Sun, 18 Oct 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2020 05:54 PM IST
सार

  • गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में बने कब्रिस्तान की घटना से सनसनी, दो माह पूर्व मरा था युवक 

विज्ञापन
unknown person cut head of dead body in graveyard in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के थाना गोवर्धन क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परिक्रमा मार्ग किनारे बने कब्रिस्तान से कब्र खोद कर नर मुंड गायब कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह उसकी कब्र खुदी देखी तो शक हुआ। पास जाकर देखा तो दंग रह गए। धड़ से सिर गायब था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पत्नी ने थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गोवर्धन क्षेत्र में दो माह पूर्व गांव आन्यौर निवासी युवक शाहिद पुत्र अत्तो की मौत हो गई थी। परिजनों ने उसके शव को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग किनारे कब्रिस्तान में दफना दिया। शनिवार की रात किसी ने उसकी कब्र खोदी और धड़ से सिर काटकर ले गया। सुबह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले फकीर जमील ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। 
विज्ञापन



मृतक के परिजनों ने इसकी जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी। कब्र से नर मुंड गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। मृतक शाहिद की पत्नी अफसाना ने मामले में कब्र की खोदाई करने वाले बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फरार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बबलू की तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नर मुंड तांत्रिक को देने की आशंका 

आशंका व्यक्त की जा रही है कि कब्रिस्तान खोदने का काम करने वाले बबलू द्वारा इस नर मुंड को किसी तांत्रिक को दिया होगा। कबिस्तान की देखरेख करने वाले जमील साईं ने पुलिस को बताया है कि रात को बबलू के साथ और कोई भी था और उसने उससे फावड़ा और कंडा मांगा था। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। उधर, मृतक का सिर गायब होने से इलाके में दहशत है।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed