{"_id":"5fd9091b8ebc3e3c71596b44","slug":"uncontrolled-car-crushed-the-seven-year-old-child-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात चढ़ने के दौरान अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, पांच बराती भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरात चढ़ने के दौरान अनियंत्रित कार ने मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, पांच बराती भी घायल
Wed, 16 Dec 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में मंगलवार रात गांव नगला पुन्नू गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बरात को देख रहे मासूम को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। पांच अन्य बाराती भी घायल हो गए। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात 10.30 बजे करीब हुई है। थाना पचोखरा के गांव नगला पुनु में रामसेवक की बेटी की बरात आगरा से आई थी। रात साढ़े 10 बजे करीब बरात चढ़ रही थी। गांव के ही अशोक कुमार का सात साल का बेटा शेंकी घर के दरवाजे पर खड़े होकर बरात देख रहा था। तभी वहां से निकल रही एक कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
कार ने मासूम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। कार की चपेट में आने से पांच अन्य बराती भी घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन