{"_id":"5981e3554f1c1b660b8b5091","slug":"triple-talaq-given-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ममेरी बहन से निकाह के लिए पत्नी से कह दिया तलाक, तलाक, तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ममेरी बहन से निकाह के लिए पत्नी से कह दिया तलाक, तलाक, तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। आए दिन कोई न कोई तीन तलाक का मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। चार दिन पूर्व पति द्वारा दिए गए तीन तलाक के बाद पीड़िता बुधवार को जब न्याय के लिए थाने पहुंची तो यहां से उसे महिला थाने जाने को कहा गया। जब पीड़िता महिला थाना पहुंची तो यहां से भी उसे भगा दिया गया।
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गेशनगर पीड़िता रुकईया बेगम ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले मुईनउद्दीन नामक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। करीब दो वर्ष पूर्व दोनों परिवारीजनों की रजामंदी से निकाह कर लिया था। निकाह के दस दिन बाद ही ससुरालीजन दस लाख रुपये की मांग करने लगे।
इतनी मांग उसके पिता द्वारा पूरी न किए जाने की बात कहने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस पर वह पति मुईनउद्दीन के साथ किराये के मकान में रहने लगी। मुईनउद्दीन का अपने परिवारीजनों के पास आना जाना बरकरार रहा। इसी बीच मुईनउद्दीन एक लड़की से आए दिन फोन पर बात करने लगा। इसका विरोध रुकईया बेगम ने किया तो दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया।

Trending Videos
ममेरी बहन से करना चाहता है निकाह
पीड़िता का आरोप है कि उसका शौहर मुईन अपनी ममेरी बहन से निकाह करना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि चार दिन पूर्व पति मुईनउद्दीन शाम को घर पहुंचा। उससे खाना खाने को कहा तो उसने मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से चला गया। पति की खोजबीन में ससुराल पहुंची तो ससुरालीजनों ने उसको घर से भगा दिया। पति के न मिलने पर पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। मां के साथ रुकईया बेगम रसूलपुर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला थाने भेज दिया। महिला थाने पहुंची पीड़िता को यहां से भी भगया दिया गया।
मामले में कोतवाल रसूलपुर मुनीष चंद्र का कहना है कि महिला थाने आई थी। उसने तीन तलाक का मामला बताया लेकिन कानून न होने के कारण कार्रवाई नहीं की गई। दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाने में दर्ज होता है। इसलिए महिला को महिला थाने भेज दिया गया था। यदि पीड़िता यहां पर तहरीर देगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।