फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders beaten in custody

व्यापारी को हवालात में पीटा,  फिर 25 हजार लेकर छोड़ा 

Thu, 16 Jun 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Traders beaten in custody
थाना एमएम गेट प्रभारी की एसपी सिटी से शिकायत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना एमएम गेट के एसओ अनुज मलिक पर मोबाइल व्यापारी ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी से भी शिकायत की गई है। उन्होंने सीओ कोतवाली को जांच के आदेश दिए हैं। सपा नेत्री कुंदनिका शर्मा ने बुधवार को आईजी डीसी मिश्रा से मुलाकात करके कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शीतला गली निवासी आलोक वर्मा ने बताया कि उनका मकान मालिक से मकान खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है। बरसात का मौसम होने की वजह से आलोक 13 जून को मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसकी मकान मालिक ने थाना पुलिस से शिकायत कर दी। दोपहर 12 बजे पुलिस आलोक के चाचा सत्तूराम को पकड़कर थाने ले गई। दोपहर दो बजे आलोक भी थाने पहुंच गया। आरोप है कि एसओ ने उसे हवालात में डाल दिया। इसके बाद डंडे से जमकर पिटाई लगाई। रात तकरीबन 10 बजे 25 हजार रुपये लेने के बाद घर जाने दिया। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि युवक को थाने लाकर पीटने और रिश्वत लेकर छोड़ने की शिकायत मिली है। सीओ कोतवाली से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed