फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths killed in accident

कार और टैंकर में भिड़ंत तीन युवकों की मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed in accident
खेरागढ़ में हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बकालपुर के पास सोमवार की रात लगभग साढे़ दस बजे टैंकर और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गये। इस दौरान कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बमुश्किल बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिये आगरा भिजवाया। 
विज्ञापन

हादसा जगनेर रोड पर बकालपुर के पास उस समय हुआ। जब जगनेर की ओर से आ रही आल्टो कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। दोनों वाहनों की तेज गति होने के कारण भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई कि दूर तक वाहनों के टकराने की आवाज गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मची चीख-पुकार को सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और वाहनों में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला। कार में से घायल युवक बनवारी पुत्र सुरेश निवासी रूपवास राजस्थान को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिये आगरा भेज दिया गया। वहीं, हादसे में तीन अन्य युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान पुष्पेन्द्र निवासी भवनई जगनेर के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed