{"_id":"5c9085bebdec221468051863","slug":"three-robbers-arrested-for-atm-loot-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेवात के आडवाणी गैंग ने उखाड़ा था 38 लाख कैश से भरा एटीएम, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेवात के आडवाणी गैंग ने उखाड़ा था 38 लाख कैश से भरा एटीएम, तीन बदमाश गिरफ्तार
Tue, 19 Mar 2019 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा की थाना छाता और शेरगढ़ पुलिस ने 39 दिन बाद एटीएम उखाड़ने की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने विशंभरा के पास बंबे के पास से तीन शातिर लुटेरों को पकड़कर नौ लाख रुपये बरामद किए हैं। एटीएम उखाड़ने की वारदात को मेवात के दो लाख रुपये के इनामी आडवाणी गैंग ने अंजाम दिया था। पुलिस फरार सरगना समेत पांच शातिरों को पकड़ने के लिए जुटी है।
छह फरवरी को आगरा-दिल्ली हाईवे पर वेकमेट फैक्टरी के बाहर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। एटीएम में 38 लाख रुपये थे। पुलिस ने गांव विशंभरा बंबे के पास से तीन शातिर लुटेरों को पकड़ लिया।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि छाता कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्र और शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने तीन शातिर लुटेरे पकड़े हैं। पकड़े गए हरियाणा के गांव खरखड़ी (नूहं, मेवात) निवासी जाहुल हक, मुस्तकीम और साहिल हैं।

Trending Videos
आडवाणी गैंग का सात राज्यों में आतंक
एटीएम उखाड़ने वाले गैंग के सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी, रपसन, साकिर, शाहरुख, और शाहरुख उर्फ समीर को पकड़ने को पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
दो लाख रुपये के इनामी गैंग के सरगना शाहिद उर्फ आडवाणी का महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, असम में आतंक है। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अभी तक 50 एटीएम उखाड़ने वाले शाहिद उर्फ आडवाणी हरियाणा के गुरुग्राम पुलिस की कस्टडी से मई 2018 को भागा था। इस गैंग ने अलीगढ़ के अकराबाद से केनरा बैंक का एटीएम उखाड़ था।