{"_id":"6afd67de8d0925176d0ece8f","slug":"thieves-break-lock-and-cut-shop-shutter-steal-laptop-and-cash-in-agra-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: ताला तोड़ा, शटर काटा और दुकान में घुसे चोर, लैपटॉप-15 हजार रुपये लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा न्यूज: ताला तोड़ा, शटर काटा और दुकान में घुसे चोर, लैपटॉप-15 हजार रुपये लेकर फरार
Wed, 18 Nov 2026 02:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:24 PM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में चोरों ने नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित टाइल्स की दुकान का ताला तोड़कर और शटर काटकर चोरी की। चोर दुकान से लैपटॉप और 15 हजार रुपये की नकदी ले गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में चोरों ने टाइल्स की दुकान को निशाना बना लिया। रात में दुकान का ताला तोड़ने के बाद शटर काटकर अंदर घुसे चोर लैपटॉप और 15 हजार रुपये की नकदी समेट ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर कारोबारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमला नगर निवासी आयुष गोयल की नवीन गल्ला मंडी के सामने श्रीजी टाइल्स के नाम से दुकान है। आयुष के मुताबिक, 15 और 16 नवंबर की रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। पहले ताला तोड़ा और फिर शटर काटकर अंदर दाखिल हो गए। दुकान में रखा लैपटॉप और 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर शटर कटा और ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो लैपटॉप और नकदी गायब थी।
एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि दुकान और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। -