{"_id":"6afde5c32abee5f1a506327e","slug":"associates-of-a-man-injured-after-being-struck-by-a-cow-beat-up-a-youth-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1035-168373-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गाय की चपेट में आने से घायल व्यक्ति के पक्ष ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गाय की चपेट में आने से घायल व्यक्ति के पक्ष ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोहन मंगलवार को गाय चरा रहा था। इसी दौरान गाय अचानक भागने लगी और सड़क पर खुखुड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी चपेट में आकर गिर गया। हादसे में उसे हल्की चोट आई। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने सोहन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
बुधवार को सोहन ने त्रिलोकपुर थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है।