{"_id":"6afde65e8a7b0f22a805f5f8","slug":"police-were-deployed-at-every-nook-and-corner-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163299-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
Wed, 18 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमा पथ पर तैनात एटीएस।
अयोध्या। लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। परिक्रमा मार्ग और अयोध्या धाम को 18 जोन में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। प्रमुख पड़ावों, संवेदनशील स्थानों और भीड़ के दबाव वाले बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एटीएस ने भी मोर्चा संभाला और मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते मिले। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी की गई। छह ड्रोन की मदद से श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी आवाजाही पर नजर रखी गई।
सरयू नदी में जल पुलिस के साथ बाढ़ पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें भी मुस्तैद रहीं। घाटों और जलक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई और अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
मिश्रित आबादी के इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। क्यूआरटी व मोबाइल टीम भी अलर्ट रही। वहीं, देर रात जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।