फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lovers strangled at the Dholpur

आगरा के प्रेमी युगल की धौलपुर में गला घोटकर हत्या

Mon, 07 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/धौलपुर (ब्यूरो)।
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/धौलपुर (ब्यूरो)। Updated Mon, 07 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
The lovers strangled at the Dholpur
आगरा सदर क्षेत्र के गांव नगला लालजीत निवासी नरेश कुमार सिंह (21) और भारती कुशवाहा (20) की धौलपुर (राजस्थान) के मनिया इलाके के बोथपुर गांव में हत्या कर दी गई। दोनों के शव रविवार सुबह खेत में पड़े मिले। नरेश का गला उसकी साफी से घोटा गया। इसी से उसके हाथ भी बंधे थे। भारती को उसके शॉल से गला घोटा गया। दोनों में करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारीजनों शक के दायरे में हैं। पूछताछ के लिए उनके एक -एक सदस्य को हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन

500 आबादी वाले छोटे से गांव नंगला लालजीत में कुशवाहा बिरादरी का बाहुल्य है। ठाकुरों के सिर्फ चार घर हैं। ठाकुर हुकुम सिंह के बेटे और मोबाइल कंपनी में सेल्समैन नरेश तथा हलवाई गिरिराज कुशवाहा की आठवीं पास बेटी भारती के प्रेम से उनके परिवार वाले नाराज थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को कई बार समझाया गया  लेकिन वे शादी की जिद पर अड़े थे। रविवार दोपहर गांव में सदर बाजार और मनिया थानों की पुलिस पहुंची तो गांववालों को हत्या का पता चला। धौलपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मौके के हालात से ऐसा लगता है कि हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर डाले गए हैं। उधर, गिरिराज कुशवाहा ने बताया कि भारती दो दिन पहले घर से लापता हुई थी। नरेश के भाई किशन ने बताया कि वह तीन दिन पहले अपनी बहन के पास दिल्ली गया था। वहां से आगरा गया लेकिन उसकी धौलपुर में हत्या की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed