फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tensions in etmaddula

एत्माद्दौला में छेड़छाड़ पर सांप्रदायिक तनाव

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
tensions in etmaddula
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
एत्माद्दौला क्षेत्र की बस्ती में रविवार रात छेड़छाड़ पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस के तुरंत पहुंचने के चलते टकराव टल गया। इसके बाद दोनों पक्ष थान पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को समझौते के लिए राजी किया।
विज्ञापन

एक पक्ष की किशोरी के साथ दूसरे पक्ष का युवक छेड़खानी करता है। कई बार किशोरी ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। उन्होंने आरोपी के घर जाकर कहा कि उस पर सख्ती करें, वरना परिणाम अच्छा नहीं होगा। इसके बावजूद वह बाज नहीं आया। किशोरी पर कई बार फब्तियां कसीं।
विज्ञापन

उस पर उसने रोते हुए अपने परिवार को बताया। परिवारीजन रविवार रात करीब दस बजे आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। दोनों ओर से लोग जमा हो गए। वहां तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एत्माद्दौला थाना पुलिस पहुंच गई। लोगों ने बताया कि पुलिस न आती तो पथराव भी हो सकता था। सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने बताया कि विवाद दो परिवारों के बीच हुआ है। पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस मामले में समझौते की कोशिश में लगी रही। देर रात दोनों को इसके लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed