फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tendua

किसान पर तेंदुआ ने बोला हमल, घायल

Mon, 12 Sep 2016 01:10 AM IST
किसान पर तेंदुआ ने बोला हमल, घायल
किसान पर तेंदुआ ने बोला हमल, घायल Updated Mon, 12 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
tendua
किसान पर तेंदुआ ने बोला हमल, घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव सांवरिया मठ में शनिवार रात अपने ट्यूबवेल से पानी देकर लौट रहे किसान अर्जुन सिंह पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग दिखाकर जानवर को जंगल में खदेड़ दिया। 
विज्ञापन

मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव सांवरिया मठ निवासी किसान अर्जुन सिंह (32) पुत्र अजमेर सिंह शनिवार रात अपने खेत में बाजरे की फसल की सिंचाई कर घर लौट रहे थे। रास्ते में टॉर्च की रोशनी में एक जंगली जानवर दिखाई दिया। उसे उन्होंने लाठी से भगाना चाहा लेकिन उसने अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। जानवर उन्हें खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। इस पर उन्होंने चीख-पुकार मचाते हुए जोर-जोर से लोगों को आवाज लगाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण एकजुट होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने आग जलाकर जानवर को जंगल की ओर दूर तक खदेड़ दिया। हमले से घायल किसान को परिजनों और ग्रामीणों ने उपचार के लिए पिनाहट सीएचसी में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के जंगली जानवर तेंदुआ बताया है। उनका कहना है कि चंबल के बीहड़ में तेंदुओं की तादात एक बार फिर देखने को मिल रही है। उसके डर से रात के समय गांव के लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed