फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teens killing head crushed

घटिया मोहल्ला में किशोर का सिर कुचलकर हत्या

Wed, 23 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
teens killing head crushed
- फोटो : demo pic

विज्ञापन
हरीपर्वत थाना के घटिया आजम खां की नीलकंठ महादेव गली में सोमवार रात कबाड़ी मुकेश राठौर के बेटे शिव कुमार (13) की दीवार में सिर मारकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह घर के पास ही पड़ा मिला। हत्या का आरोप पड़ोसी और उसके बेटों पर   है। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।
रवि सोमवार की शाम जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। सुबह पड़ोसियों ने उसके परिवार को सूचना दी कि उसका शव पास मेंही सुनहारों की बगीची में पड़ा है। वहां जाकर देखा तो वे लोग सन्न रह गए। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन

उसके पास खून पड़ा था। पास में दीवार पर भी खून लगा था। दीवार पर ही काफी दूर तक खून के छींटे भी थे। इसके चलते माना जा रहा है कि उसे पकड़कर सिर दीवार में मारा गया। इसी से उसकी जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर हरीपर्वत थाना पुलिस भी पहुंच गई। वहां काफी भीड़ जमा हो गई। मुकेश के भाई रवि ने बताया कि उनकी पड़ोस के राकेश से रंजिश चल रही है। इसी में हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि राकेश और उसके बेटों के खिलाफ तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जा रहा है। उन्हें पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed