फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teenager killed, burned corpse

हत्या कर जलाई किशोरी की लाश

Tue, 19 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 19 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, burned corpse
आवास विकास कालोनी के सेक्टर तीन में सोमवार दोपहर को वीएस टावर के सामने कूड़ेदान के पास किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था। पुलिस क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वीएस टावर के सामने पानी की टंकी है। इसके पास बनी दीवार के बगल से सड़क किनारे दो कूड़ेदान रखे हैं। टावर के पास ही पथौली का हरेंद्र बोरिंग का काम कर रहा है। दोपहर तकरीबन एक बजे वह कूड़ेदान के पास लघुशंका करने गया। दुर्गंध आने पर उसने कूड़ेदान के पीछे देखा तो लाश पड़ी थी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस का कहना है कि लाश का एक पैर नहीं था, जबकि दूसरा आधा था। चेहरा जला हुआ था। बस कुछ लंबे बाल नजर आ रहे थे। शव किसी 13-14 साल की लड़की का हो सकता है। शव तकरीबन दस दिन पुराना है। आशंका जताई कि हत्या कर शव को यहां लाकर जलाया गया हो। ऐसा इसलिए भी है कि शव के पास किसी तरह के कपड़े नहीं मिले हैं। पुलिस ने आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कूड़ेदान के पीछे शव को छिपाया गया था, जिससे उस पर किसी की नजर नहीं पड़ सके। ऐसा भी हो सकता है कि किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता लड़कियों के बारे में पड़ताल
पिछले कुछ महीने में जगदीशपुरा क्षेत्र से कई लड़कियां लापता हुईं हैं। पुलिस इन लड़कियाें के बारे में पड़ताल कर रही है। इनके परिवारीजनों से पहचान कराने के प्रयास किए जाएंगे। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर कई परिवार झोपड़ियों में रहते हैं। पुलिस इनसे भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed