{"_id":"57a639e44f1c1b27112b8c8d","slug":"taj-east-gate-barrier-will-remain-on-the-cctv-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":" ताज: पूर्वी गेट बैरियर पर रहेगा सीसीटीवी कंट्रोल रूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताज: पूर्वी गेट बैरियर पर रहेगा सीसीटीवी कंट्रोल रूम
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
कंट्राोल रुम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के लिए ताजमहल के पूर्वी गेट बैरियर पर ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। कुष्ठ आश्रम के सामने पूर्वी गेट रोड पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें अमर विलास होटल की ओर सीसीटीवी कंट्रोल रूम और सीओ ताज सुरक्षा का आफिस बनाया जा रहा है, वहीं इसके ठीक सामने सैलानियों की सुविधा के लिए टॉयलेट ब्लॉक बनाया जा रहा है। टॉयलेट ब्लॉक के नीचे पानी का बड़ा टैंक बनाया गया है, जो फायर बिग्रेड को पानी देने के काम आएगा।
197 करोड़ रुपये के ताजगंज प्रोजेक्ट में यलो जोन में 140 एचडी कैमरे लगवाने का काम शुरू हो रहा है। ताजमहल से 500 मीटर दूर पूर्वी गेट बैरियर पर इन कैमरों के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसी जगह सीओ ताज सुरक्षा का आफिस होगा, जिससे ताज के बाहर तैनात पुलिस और अंदर तैनात सीआईएसएफ के बीच बेहतर तालमेल और सुरक्षा हो सके। दूसरी तरफ टायलेट ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। अभी तक सीओ ताज सुरक्षा का आफिस शिल्पग्राम में और सीसीटीवी कंट्रोल रूम ताजगंज थाने में था। ताजगंज प्रोजेक्ट का काम कर रहे राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर दिलीप सिंह ने बताया कि 30 अगस्त से पहले एचडी कैमरों को लगाने का काम हो जाएगा। फिनिशिंग के समय ही कैमरे लग जाएंगे। यलो जोन और पूरे ताजगंज का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी के दायरे में रहेगा।
ताजगंज से बची रकम मलिन बस्तियों को दी
आगरा। ताजगंज प्रोजेक्ट में लैंड स्केपिंग, स्ट्रीट फर्नीचर, फेसिलिटी सेंटर जैसे पर्यटकों की सुविधाओं वाले काम निरस्त कर मलिन बस्तियों के लिए धनराशि आवंटित की गई है। पर्यटन महानिदेशक नवनीत सहगल ने 15 मलिन बस्तियों में गलियों के सुधार, पेयजल के लिए 4.29 करोड़ रुपये पास किए हैं। इससे मलिन बस्तियों में 24 नई गलियों में सुधार और 25 नए सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर समाजवादी पार्टी सरकार ने पर्यटकों के हिस्से के काम रोक कर बस्तियों के सुधार को दिए हैं।