फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspended sub inspector in mainpuri tried to suicide, serve poison

निलंबित दरोगा ने खाया जहर, मांग रहा इच्छा मृत्यु

Fri, 29 Sep 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 29 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
suspended sub inspector in mainpuri tried to suicide, serve poison
निलंबित दरोगा ने खाया जहर - फोटो : demo pic
 पिछले डेढ़ साल से निलंबित चल रहे एक सब इंस्पेक्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सब इंस्पेक्टर विभाग से इच्छा मृत्यु मांग रहा है। 
विज्ञापन


 मूलरूप से जनपद हमीरपुर के कस्बा मौदहा निवासी तौफीक अहमद को फरवरी 2016 में पत्नी के साथ विवाद के चलते निलंबित कर दिया गया था। उस वक्त वह जनपद कुशीनगर में तैनात थे। शुक्रवार को तौफीक ने पुलिस लाइन में हंगामा किया इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एसपी राजेश एस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती तौफीक ने बताया कि फरवरी 2016 में उन्हें पत्नी के साथ हुए विवाद के चलते निलंबित किया गया था, वह तभी से पत्नी के साथ ही रह रहा है लेकिन इसके बाद भी उसे बहाल नहीं किया जा रहा है। पिछले चार माह से उनकी मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तौकीफ ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से वह विभाग से पूछ रहा है कि जब उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं है तो फिर उसे बहाल क्यों नहीं किया जा रहा। डेढ़ साल से उसका परिवार परेशान है। उसके दो बेटे और पत्नी औरैया में रह रहे हैं। वह औरैया में तैनाती के दौरान एसओजी टीम में भी रहा है।

उसने कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता है इसलिए उसने विभाग से इच्छा मृत्यु मांगी है। उसने ऐसा जहरीला पदार्थ खाया है जो धीरे-धीरे असर करेगा, उसे कोई बचा नहीं पाएगा।

एसपी बोले कि जनपद स्तर से नहीं कोई कार्रवाई

suspended sub inspector in mainpuri tried to suicide, serve poison
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के एसपी राजेश एस का कहना है कि सब इंस्पेक्टर तौफीक पूर्व तैनाती स्थल से ही निलंबित चल रहा है। उसकी फाइल अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जनपद स्तर से उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है। फाइल आने पर ही उसके मामले में कार्रवाई की जा सकती है। 

डाक्टरों का क्या कहना है?

suspended sub inspector in mainpuri tried to suicide, serve poison
डेमो - फोटो : demo pic
जिला अस्पताल के सर्जन डा. गौरव पारीक ने बताया कि तौफीक को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। अभी इस बात की जांच चल रही है कि तौकीफ ने क्या खाया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। जांच कराई जा रही है जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed