फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspect to university officer

फीस के फर्जीवाड़े में फंसेंगे विश्वविद्यालय के अधिकारी

Tue, 23 Feb 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
suspect to university officer
सतेंद्र की हत्या की जांच में सिर्फ कालेज संचालक  ओमेंद्र यादव की करतूतें उजागर नहीं हुई हैं, विश्वविद्यालय का भ्रष्टाचार से भरा सिस्टम भी एक बार फिर बेपरदा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पाया गया कि यहां फीस का बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। कालेजों को कोड एसएमएस पर दिए जा रहे हैं। रात में लाग इन आईडी खुल जाती है और सुबह बंद हो जाती हैं। अब इस पूरे खेल की जांच अलग से कराई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह खेल पिछले दो साल में तेज हुआ है। इससे पहले इक्का दुक्का ही मामले रहते थे। इसके बाद कोड का खेल शुरू हुआ। दरअसल, कोड के जरिए कालेज संचालक अपने कालेज की लाग इन आईडी खोल सकते हैं। कोड तभी दिया जाता है, जब कालेज की पूरी फीस जमा हो। लेकिन, यहां ऐसा नहीं हो रहा था। कई कालेजों को बगैर फीस जमा कराए कोड मिल गए। कई ऐसे हैं, जिनके लाग इन लिखा पढ़ी में बंद हैं, लेकिन रात को खोल दिए जाते हैं। इस खेल में अधिकारी शामिल हैं। अधिकारी ही लिपिकों को एसएमएस करते हैं कि किसका लाग इन खोलना है? और किसका बंद करना है? एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि इस पूरे खेल की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

हड़ताल खत्म पर चुप नहीं बैठेगा कर्मचारी संघ
आगरा। हत्यारोपी ओमेंद्र यादव के सरेंडर करने पर भले ही कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी हो, लेकिन कर्मचारी संघ अभी चुप नहीं बैठेगा। आरोपी के पांच कालेजों की जांच के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही कागजों पर चल रहे कालेजों की संबद्धता के लिए भी अभियान चलेगा। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे विश्वविद्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों के पास थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी के मैनपुरी कोर्ट में सरेंडर किए जाने की बात बता हड़ताल खत्म करने की अपील की। सूचना की पुष्टि होने के बाद दोपहर चार बजे के करीब कर्मचारी संघ ने हड़ताल और शाम को घोषित कैंडल मार्च निरस्त करने की घोषणा की। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का कहना है कि आलाधिकारियों के निर्देश पर भ्रष्टाचार पनप रहा है। हत्यारोपी के कालेजों की संबद्धता समाप्त करने के लिए कुलपति को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed