{"_id":"59ccb1894f1c1bbe538b4d4e","slug":"sub-inspector-and-constable-in-mathura-suspend-after-rape-allegation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से रेप के आरोपी दरोगा-सिपाही निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से रेप के आरोपी दरोगा-सिपाही निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया केस
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 28 Sep 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में किशोरी से रेप के आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मी यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात थे। इनके खिलाफ बलात्कार का केस भी दर्ज कर लिया गया है।
बता दें कि मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का एक मंदिर पर आनाजाना था। यूपी-100 की पीआरवी पर तैनात दरोगा और सिपाही भी इसी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि सिपाही और दरोगा ने मंदिर में कई बार उनकी बेटी से अश्लील हरकतें की।
बेटी को जेल में बंद कराने की धमकी भी दी। आरोप है कि 20 सितंबर को अपनी छोटी बहन के साथ जा रही किशोरी को सिपाही बाइक पर बैठाकर ले गया। महाविद्या कालोनी में एक गेस्ट हाउस में किशोरी के साथ सिपाही ने दुष्कर्म किया। यह सब उसकी छोटी बहन ने देखा।

जांच के बाद हुई कार्रवाई
मामले में किशोरी की मां ने पुलिस शिकायत की थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम से गुहार लगाई। इसके बाद मामले की जांच की गई। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सिपाही और दरोगा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज किया गया है।