फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student body dumped on railway track after murder

अपहृत छात्र की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Sat, 30 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/एत्मादपुर
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/एत्मादपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
student body dumped on railway track after murder
गांव शेखपुरा से 27 जनवरी की सुबह अपहृत किए गए कक्षा 11 के छात्र विष्णु धाकरे की 28 की रात हत्या कर दी गई। उसका शव छलेसर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इस पर चोट के कई निशान थे । माना जा रहा है कि उसकी हत्या पीट-पीटकर की गई। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को ट्रैक पर फेंका  गया। हालांकि वारदात का मकसद अभी साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन

किसान सूरज धाकरे का इकलौता बेटा विष्णु कुबेरपुर स्थित जीएस पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल का छात्र था। वह 27 की सुबह करीब आठ बजे 12 किलोमीटर दूर स्थित स्कूल जाने के लिए साइकिल से चला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

28 की दोपहर गांव पीपरिया में उसका बैग मिला। यह गांव स्कूल के रास्ते में नहीं पड़ता है। यहीं से उसके साथ अनहोनी की आशंका होने लगी। उसकी साइकिल का कुछ पता नहीं चला। रात साढ़े दस बजे पुलिस को छलेसर में रेलवे ट्रैक के पास लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुलिया देखकर रात दो बजे विष्णु के परिवार को वहां बुलाया गया। उन्होंने उसकी शनाख्त  की। उसके पिता ने बताया कि शव पर चोट के कई निशान थे। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि मौत सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से हुई। वजह शॉक एंड हेमरेज रही। मृत्यु 28 की रात लगभग दस बजे हुई। शव क्षत-विक्षत हालत में था।

विष्णु के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं लेकिन हो सकता है कि कोई मन ही मन उनसे दुश्मनी मानता हो। उधर, इंस्पेक्टर एत्मादपुर का सिर्फ इतना कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं मिल पाई है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि अपहरण की रिपोर्ट लाश मिलने से कुछ देर से पहले ही दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed