फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone throwing in gungawali village

घर में मुर्गी घुसने पर पथराव

Sun, 21 May 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोबाह
अमर उजाला ब्यूरोबाह Updated Sun, 21 May 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
stone throwing in gungawali village
बाह के गुंगावली में सात घायल, - फोटो : अमर उजाला
 बासौनी के गुंगावली गांव में शनिवार सुबह घर में मुर्गियों के आने पर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ। सात लोग घायल हुए हैं। सूचना पर आई पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन


गांव के प्रभूदयाल की मुर्गियां शनिवार सुबह श्रीदयाल के घर में घुस गई थीं। उन्हें भगाने पर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जमकर लाठियां चली। इससे भगदड़ मच गई। इसी बीच दोनों ओर से ईंट पत्थर फेंके गए। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस पहुंच गई। श्रीदयाल, उनकी पत्नी रामकली, पुत्र जनवेद, धर्मवीर, प्रभूदयाल, विजय सिंह व अंगूरी घायल हो गई। पुलिस ने  घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराया। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं रंजिश में सिधावली गांव में अमर चंद्र प्रधान और नितिन मिश्रा के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं डिफेंस कालोनी में शनिवार सुबह क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच अंपायर के निर्णय को लेकर मारपीट हो गई। अमित भदौरिया घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने मनी पुत्र उमेश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।                                  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed