फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone throw at ssc center in dhnoli

धनौली में परीक्षा केंद्र पर पथराव, आगजनी

Mon, 05 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 05 Oct 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
stone throw at ssc center in dhnoli
धनौली के नगला चंदा में महारानी अवंतीबाई गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में कांस्टेबिल जीडी की परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों को फोटो और पहचान पत्र नहीं होने पर प्रवेश नहीं दिया गया। इससे बौखलाए अभ्यर्थियों ने केंद्र का गेट तोड़ दिया। जमकर पथराव किया और केंद्र के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। ये देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद आए फोर्स ने हवाई फायरिंग कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। बाद में एसडीएम सदर ए. दिनेश कुमार, एसपीआरए बबीता साहू, सीओ विजय सिंह भी आ गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे और आगजनी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस केंद्र पर 432 अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से परीक्षा देनी थी। उनकी रिपोर्टिंग का समय सुबह नौ बजे था। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज का एक फोटो और पहचान पत्र (आईडी) लाना अनिवार्य था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों के पास फोटो और आईडी नहीं थी। उन्हें परीक्षा केंद्र के गेट पर रोक दिया गया। कुछेक अभ्यर्थी फोटो स्टूडियो तलाशने पहुंचे लेकिन परीक्षा के मद्देनजर आसपास की फोटो स्टेट, स्टूडियो व अन्य दुकानें बंद करा दी गई थीं। बाद में कुछेक मलपुरा और शाहगंज से फोटो बनवाकर साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर आ गए लेकिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट विष्णु कुमार ने उनके प्रवेश पर रोक लगा दी। काफी गुहार लगाने के बाद भी मजिस्ट्रेट नहीं माने और गेट का अंदर से ताला लगवा दिया। इससे इन अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। इससे बौखलाए अभ्यर्थियों ने गेट तोड़ दिया। केंद्र पर जमकर पथराव किया। बाइक में आग लगा दी। ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों ने छुपकर जान बचाई। जगनेर रोड पर जाम लगाकर बवाल किया। सूचना पर आए फोर्स ने स्थिति संभाली। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में  परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस में तोड़फोड़ की कोशिश
बवाल के दौरान जगनेर रोड पर एक घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। राजस्थान की ओर से आ रही एक रोडवेज बस में अभ्यर्थियों ने तोड़फोड़ की कोशिश की। सीओ अछनेरा विजय सिंह काफी देरी से आए। अगर पुलिस जल्दी पहुंच जाती तो अभ्यर्थी बेकाबू नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

94 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
परीक्षा केंद्र पर 338 ने ही परीक्षा दी। 94 परीक्षार्थी फोटो और पहचान पत्र नहीं होने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए।
अनिवार्य था फोटो लाना
आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अभ्यर्थी को एक पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य था। जो अभ्यर्थी फोटो या पहचान पत्र नहीं लाए थे, उन्हें परीक्षा से वंचित किया गया।

-विष्णु कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट
फायरिंग नहीं की
परीक्षा केंद्र पर पथराव और हंगामा किया गया है। बाइक में आग लगाने वाले ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। हवाई फायरिंग की बात सही नहीं है। लाठियां फटकार कर अभ्यर्थियों को खदेड़ा गया था।
-बबीता साहू, एसपीआरए (पश्चिमी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed